गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक सौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापना की मांग को लेकर महापौर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद दिलाते हुए गोरखपुर से उनके जुड़ाव को याद दिलाया। महानगर संयोजक ने कहा कि गोरखपुर के लाखों जनता के पूर्व प्रधानमंत्री आदर्श है। ऐसे में उनकी मूर्ति स्थापित होना चाहिए। महापौर ने मूर्ति स्थापना पर सहमति जताते हुए पार्क चिन्हित कर बताने की बात कही है। इस दौरान प्रवीण सिंह, नवोदित त्रिपाठी, दिलीप जायसवाल सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.