आगरा, दिसम्बर 30 -- विधानसभा क्षेत्र अमांपुर का अटल स्मृति सम्मेलन मंगलवार को मानपुर नगिरया के राघव मैरिज होम हुआ। इस दौरान अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि बदायूं विधायक महेश चन्द गुप्ता ने अटल बिहारी बाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में किए गए योगदान, उनकी दूरदर्शी सोच, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। संचालन जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप जैन, ज्ञानप्रकाश गुप्ता, डा. योगेंद्र चौहान, प्रदीप वर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.