काशीपुर, मई 27 -- काशीपुर। शिव नगर कालोनी निवासी और सुदामा लाल स्कूल के भूतपूर्व प्रधानाध्यापक लेखराज सिंह पाल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, वह बुधवार सुबह लगभग पांच बजे से घर से कहीं निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। घरवाले किसी अनहोनी की आशंका से बेहद चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। जिसके बाद से उनकी तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...