बगहा, अप्रैल 18 -- लौरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के यदु राय के बारवा गांव में एक ही परिवार के तीन घरों में खिड़की का ग्रील काटकर चोरों ने शुक्रवार की रात जेवर, चांदी के बर्तन समेत लाखों के सामान की चोरी की। अन्य दो घरों में ताला काटकर चोरों ने प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 3.30 घंटे चोरों ने सभी घरों को खंगाला। शनिवार को घर में सामान बिखरा पड़ा देखकर गृह स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व प्रमुख संगीता देवी, एमजेके कॉलेज की पूर्व प्रचार्य प्रभा पांडेय, पूर्व प्रमुख की देयादिन ज्योति राय के घर में चोरों ने चोरी की है। वहीं कुंदन राय के घर के गेट का ताला काटकर घुसे। पूर्व पैक्स अध्यक्ष अभिषेक राय के घर का दरवाजा चोर काट रहे थे। लेकिन उनकी मां जग गई और चिल्लाई तो चार भाग खड...