अररिया, फरवरी 17 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता स्थानीय ट्रेनिंग स्कूल के समीप स्थित पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक विश्वास के बंद मकान में चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने पहले घर के कमरों का ताला तोड़ा, फिर भीतर घुसकर गोदरेज अलमीरा को तोड़ डाला। पीड़ित अशोक विश्वास ने बताया कि अब तक गोदरेज में रखे लगभग दस हजार रुपये नगद गायब होने की जानकारी मिली है, जबकि अन्य सामानों के नुकसान का पता किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दरोगा अमित राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी कमरों का निरीक्षण किया। टूटे दरवाजों और गोदरेज की स्थिति का जायजा लेकर पीड़ित से विस्तृत जानकारी ली गई। पीड़ित गृहस्वामी अशोक विश्वास ने बताया कि उनका पैतृक गांव मझुआ है। वे प्रतिदिन दिन में घर आते थे और रात में मकान बंद कर गांव लौट जाते थे। मंगलवार को आसपास के लोगों ने घर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.