पूर्व पैरा मिलिट्री जवान शाकिर अली को मिला हॉर्समैनशिप प्रमाण पत्र
रामपुर, सितम्बर 30 -- रामपुर। पूर्व पैरा मिलिट्री जवान शाकिर अली ने हॉर्स ट्रेनिंग और हॉर्समैनशिप के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इक्वेस्ट्रियन एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा उन्हें आधिकारिक रूप से हॉर्समैनशिप सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। इसके साथ ही वह ईएयूपी के लाइफ मेंबर्स की सूची में भी शामिल हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि यह संस्था इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया और यूपी ओलंपिक एसोसिएशन से संबद्ध है। घोड़ों के प्रशिक्षण, उनके व्यवहार, ग्राउंडवर्क और राइडिंग में लंबा अनुभव रखने वाले शाकिर अली एक पेशेवर हॉर्स ट्रेनर के रूप में सक्रिय हैं। सेना के अनुशासन और घोड़ों के प्रति अपने समर्पण के बल पर उन्होंने घुड़सवारी के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.