कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। यूजीसी मुद्दे को लेकर अपने पद से इस्तीफा देने वाले पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री शुक्रवार दोपहर एक बजे अकबरपुर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री अग्निहोत्री सर्वप्रथम अकबरपुर स्थित कालिका देवी मंदिर में दर्शन पूजन के बाद क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों, बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वे प्रेस वार्ता भी करेंगे, जिसमें यूजीसी प्रकरण, अपने इस्तीफे के कारणों तथा भावी रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी देंगे। भार्गव परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष ब्रह्म कुमार द्विवेदी ने बताया कि अलंकार अग्निहोत्री का सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आगामी 19...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.