मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कांग्रेस आश्रम कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त पदाधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं समाजसेवियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि राजीव गांधी सूचना प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर के क्षेत्र में देश को नंबर वन बनाने का काम किया। पूर्व विधायक बिजेंद्र चौधरी ने कहा कि आज देश खतरे में है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य कांग्रेस नेता उमेश कुमार राम ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता व अखंडता के लिए बलिदान दिया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. रामइकबाल शर्मा, पूर्व प्रधानाध्यापक रामानंद ठाकुर, शिवजी राय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, गुलाम मैनुद्दीन, शिवकुमार झा, अन...