बलिया, अप्रैल 15 -- बलिया। शेखर फाउंडेशन तथा चंद्रशेखर विचार मंच की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99 वीं जयंती 17 अप्रैल को चंद्रशेखर उद्यान में मनाया जायेगा। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत जननायक चंद्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए विचार मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पीएम के निकट सहयोगी रहे गाजीपुर निवासी शिवपूजन सिंह होंगे। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर मनोज सिंह तेजा सिंह, अमित सिंह बघेल, भानु प्रकाश सिंह बबलू, जितेंद्र सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.