गोरखपुर, दिसम्बर 25 -- गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गुरुवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती श्रद्धापूर्वक और उल्लास के साथ मनाई गई। विश्वविद्यालय के अटल भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में हवन, पूजन हुआ। इसके बाद अटल भवन स्थित बिस्मिल पार्क में बिस्मिल शिला पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो. जेपी सैनी, कुलसचिव चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी, सीपी प्रियदर्शी, प्रो. वीके गिरि, प्रो. बीके पांडेय, प्रो. एके मिश्र, प्रो. वीएल गोले, प्रो. एके पांडेय, प्रो. प्रभाकर तिवारी, प्रो. डीएस सिंह, बृजेश राम त्रिपाठी, डॉ. पवन कुमार, आरएन त्रिपाठी, राहुल मिश्र, गरिमा यादव आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.