हापुड़, मार्च 2 -- नगर के मोहल्ला नक्का कुंआ रोड निवासी पालिका के पूर्व अध्यक्ष के भतीजे की पेट की बीमारी के चलते अस्पताल में मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पूर्व पालिका अध्यक्ष रामौतार राजौरा के 30 वर्षीय भतीजा सुशील पुत्र लक्ष्मण सिंह राजमिस्त्री का काम करते थे। कुछ दिन पूर्व उनको पेट में दर्द की शिकायत हुई। उनको परिवार के लोगों ने स्थानीय अस्पताल से दवाई दिला दी। स्थानीय अस्पताल से ली गई दवाई से उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो पाया। हालत बिगड़ते देख परिवार के लोगों ने उनको मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। मेरठ के अस्पताल में उनकी रविवार की मध्य रात्रि को उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना जैसे ही नगर में उनके परिवार के लोगों को मिली तो परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सोमवार सुबह उनका शव घर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.