पूर्व पार्षद से जमीन के नाम पर तीस लाख की जालसाजी
गोरखपुर, मार्च 18 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर निगम के शाहपुर क्षेत्र के राम जानकी नगर के पूर्व पार्षद गिरिजेश पाल से जमीनी देने के नाम तीस लाख रुपये के धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर ली है। पूर्व पार्षद का आरोप है कि गीडा क्षेत्र में भूमि लेने के लिए बनौड़ा निवासी अमित सिंह पुत्र सुरेश सिंह से बातचीत हुई। आरोपित ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 50 डिसमिल भूमि के लिए तीस लाख रुपये ले लिया। अधिक समय बीतने पर जमीन नहीं मिलने पर धन वापसी की बात किए तो आरोपित आना कानी करने लगे। बेटे को आरोपितों के लखनऊ स्थित घर धन लेने के भेजने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। कई बार समय लेने के बाद भी धन वापस नहीं कर रहे है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.