भागलपुर, मार्च 19 -- नगर पंचायत के पूर्व पार्षद एवं प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष 80 वर्षीय दशरथ सहनी का दिल्ली में निधन हो गया। वे अपनी पुत्री के पास गए हुए थे। दशरथ सहनी गंगा मुक्ति आंदोलन और जल श्रमिक संघ से जुड़े रहकर मछुआरों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे। उनके निधन से मछुआरा समाज में शोक की लहर है। गंगा मुक्ति आंदोलन कार्यालय में आयोजित शोक सभा में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर योगेंद्र सहनी, राजकुमार सहनी, प्रसादी सहनी, कैलाश सहनी सहित अन्य ने उन्हें समाज का मजबूत नेतृत्व बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार, गिरेंद्र महलदार एवं अरुण महलदार ने भी शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.