प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज। कीडगंज के पूर्व पार्षद रमेश मिश्रा का शनिवार सुबह निधन हो गया। काफी समय से बीमार रमेश मिश्रा ने कीडगंज स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। कई बार पार्षद रहे रमेश मिश्रा के हार्ट में समस्या थी। उनका इलाज चल रहा था। मिनी सदन में आक्रमक तेवर की वजह से अलग पहचान बनाने वाले रमेश मिश्रा पिछले दिनों इलाज के सिलसिले में कानपुर गए थे। डॉक्टरों ने उनको हार्ट सर्जरी कराने की सलाह दी थी। पार्षद शिवसेवक सिंह ने बताया कि सुबह उनकी तबीयत अधिक खराब हुई और दम तोड़ दिया। पार्षद के मुताबिक रमेश मिश्रा का अंतिम संस्कार रविवार को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.