धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निकाय चुनाव में सोमवार को 30 से अधिक वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें वार्ड 25 से पूर्व पार्षद प्रियरंजन, वार्ड 31 से मीनाक्षी सिंह, वार्ड 36 से सुमन देवी समेत कई पार्षद की पत्नी और बेटी ने नामांकन दाखिल किया। नगर निकाय चुनाव के चौथे दिन पार्षद पद के लिए दावेदारों की भीड़ उमड़ी। वार्ड नंबर 21 से पूर्व पार्षद प्रफुल्ल मंडल की पत्नी उर्मिला मंडल, वार्ड नंबर 51 के पूर्व पार्षद सुमित सुपकार की बेटी पायल सुपकर, वार्ड 50 से पूर्व पार्षद की पत्नी सुषमा देवी समेत अन्य शामिल हैं। नामांकन करने वालों में वार्ड संख्या सात में मोहम्मद जलालुद्दीन अंसारी, वार्ड संख्या 10 में सुंदरी देवी, वार्ड संख्या 17 राजा मोहम्मद खुर्शीद अंसारी तथा निखत परवीन, वार्...