नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, कां.सं.। ताहिर हुसैन ने चिकित्सीय आधार पर एक माह की अंतरिम जमानत के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी की अदालत में दायर याचिका में 20 मार्च से 20 अप्रैल तक राहत मांगी गई है। हुसैन अप्रैल 2020 से न्यायिक हिरासत में हैं। अर्जी के अनुसार वह इनगुइनल हर्निया से पीड़ित हैं और सर्जरी जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिया कि जमानत मिलने पर शर्तों का पालन करेंगे। उनकी नियमित जमानत पहले खारिज हो चुकी है। सुनवाई गुरुवार को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.