आदित्यपुर, अप्रैल 5 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के पॉश माने जाने वाले एम-टाइप इलाके में चोरों ने बीती शुक्रवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। वार्ड संख्या-18 स्थित एम-टाइप-12 में पूर्व दिवंगत पार्षद विनीता अविनाश के बंद आवास का ताला तोड़ कर चोरों ने जेवरात और कीमती सामान की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, उक्त आवास में दिवंगत पार्षद के देवर आलोक रंजन का परिवार रहता है जो वर्तमान में सेना में जम्मू में पदस्थापित हैं। परिवार के बाहर रहने के कारण घर बंद था, जिसका फायदा उठा कर चोरों ने सभी कमरों के ताले तोड़ दिए और आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात के साथ एलईडी टीवी समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना का खुलासा शनिवार शाम करीब 4 बजे हुआ जब घर की सफाई के लिए आने वाली स्थानीय महिला अनामिका वहां पहुंची। घर के ताले टूटे देख उसन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.