बिजनौर, मार्च 7 -- यूपी के बिजनौर जिले में दो दिन पहले हुए डॉ. राजकुमार हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक पूर्व पार्टनर ने पेशे की रंजिश के चलते इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। इसके लिए 10 लाख की सुपारी तय हुई थी और दो लाख रुपये एडवांस भी दिए गए थे। मामले में पुलिस ने पूर्व पार्टनर डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस लाइन के सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी अभिषेक झा ने बताया कि पांच मार्च को शाम करीब सात बजे शिवालय हेल्थ केयर सेंटर, नगीना में बैठे डॉ. राजकुमार को गोली मार दी गई थी। हमलावर विकास उर्फ छोटू फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट दिखाने के बहाने डॉक्टर के चैंबर में पहुंचा और तमंचे से गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल होने पर डॉक्टर की मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.