नई दिल्ली, अगस्त 29 -- पाकिस्तान की टीम की इंग्लैंड में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन ने टीम को दूसरा मैच भी गंवाने के करीब पहुंचा दिया है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की टीम दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 110 रनों पर ढेर हो गई। लॉर्ड्स टेस्ट में इमाम उल हक चोटिल भी हो गए हैं और बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। ओली रॉबिन्शन और जोफ्रा आर्चर की कहर बरपाती गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज टिक नहीं सके। वहीं बल्लेबाज इमाम-उल-हक पिंडली में खिंचाव के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। हालांकि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता मुहम्मद वसीम ने आरोप लगाया है कि इमाम चोटों का बहाना बनाते हैं। यह भी पढ़ें- माइकल वॉन ने पाकिस्तान की कर दी बेइज्जती, बाबर की टीम की काउंटी से कर दी तुलनापूर...