लातेहार, जून 2 -- लातेहार, प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय में कार्यरत एजीपी की नियुक्ति को अगले आदेश तक वृद्धि कर दी गई है। सरकार के प्रधान सचिव सह विधि परामर्शी नीरज कुमार श्रीवास्तव के द्वारा जारी पत्र के आलोक में स्थानीय व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित वरीय अधिवक्ता अरविंद प्रसाद गुप्ता अपने पद पर अगले आदेश तक बने रहेंगे। श्री गुप्ता के सेवाकाल वृद्धि पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- शोकसभा में दिवंगत अधिवक्ता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...