पूर्व पत्नी के पति पर चाकू से किए कई वार
लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ,संवाददाता। हुसैनगंज इलाके में पूर्व पत्नी के पति पर युवक ने गुरुवार देर रात चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। घायल की ट्रॉमा सेंटर में हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।पीजीआई तेलीबाग वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 26 निवासी परवीन ने बताया कि उनका बेटा आसिफ और पत्नी चांदनी चारबाग इलाके में रहते हैं। चांदनी पूर्व में समीर खान की पत्नी थी। इसी बात को लेकर समीर उनके बेटे से रंजिश रखता है। गुरुवार रात करीब एक बजे चांदनी और आसिफ चारबाग रिजर्वेशन ऑफिस के पास बैठे थे। इस दौरान समीर वहां पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- सवारी के लिए चाकू से हमला,गंभीर यह देखकर वह आगबबूला हो गया और आसिफ से कहासुनी करने लगा। इस बीच आरोपित ने आसिफ के पेट और दोनों हाथों पर चाकू से तीन वार कर दिए। लहुलूहान होकर आसिफ मौके पर ही ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.