वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी। महिला कांस्टेबल ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में अपने पूर्व पति के खिलाफ मारपीट, मानसिक उत्पीड़न, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज कराया है। बताया कि उनकी शादी वर्ष 2018 में आजमगढ़ के ग्राम बड़ौरा खुर्द, चंदेसर निवासी राजबहादुर से हुई थी। वर्ष 2020 में पुत्र का जन्म हुआ। बच्चे के जन्म के बाद पति विवाद करने लगा और बच्चे को अनाथालय में भेजने की बात कहकर झगड़ा करता था। कुछ समय बाद वह घर छोड़कर चला गया। इसके बाद से वह पुत्र की परवरिश मायके में कर रही हैं। वर्ष 2023 में आरोपी ने मायके में मारपीट की। उसने ब्लेड से हाथ काटने, मोबाइल और गाड़ी छीनने की कोशिश भी की। जंसा थाने में परिजनों की मौजूदगी में दोनों में समझौता हुआ था। महिला कांस्टेबल ने बताया कि वर्ष 2025 में उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.