पीलीभीत, अप्रैल 11 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सरदारनगर निवासी इरम ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी गांव के ही रूस्तम पुत्र अहमद खां के साथ 26 सितंबर 2016 को हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में बाइक और दो लाख रूपये की मांग करते थे। पति ने 18 मई 2022 को उसको तलाक दे दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। तलाक के चार साल बाद उसके भाई ने उसका निकाह पांच अप्रैल 2026 को गांव केही मोहम्मद दानिश के साथ कर दिया। इसकी भनग लगते ही आरोपी रूस्तम,उसका भाई सब्बर,फैज,सददाम,पिता अहमद खां,रहीस बानो छह अप्रैल को जबरन उसकी ससुराल में घुस आए। आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.