साहिबगंज, दिसम्बर 11 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो प्रखंड के खैरवा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य चतरा धोगड़ा निवासी डॉक्टर हांसदा का निधन आज गुरूवार के अहले सुबह हृदय गति रूकने से हो गयीI डॉक्टर हांसदा के निधन पर प्रखंड में शोक की लहर है। मृत डॉक्टर हांसदा 2010 में पहली बार खैरवा पंचायत से पंचायत समिति के पद पर निर्वाचित हुए थेI स्व. हांसदा 2020 में बोरियो दक्षिणी भाग से जिला परिषद के लिए चुनाव लड़ा थाI लेकिन चुनाव हार गए थे। स्व. डॉक्टर हांसदा के निधन पर बोरियो के पूर्व बीडीओ एवं वर्तमान में जिले के अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, तेलो के पूर्व पंचायत समिति सदस्य देव नारायण साह, पूर्व प्रमुख मंडल मरांडी, वर्तमान प्रमुख शांति बास्की, जेम्स मुर्मू सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.