गिरडीह, फरवरी 25 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर पूर्वी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार स्वर्णकार की मां कांति देवी का मंगलवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और उनका इलाज रांची के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां मंगलवार को दिन में उन्होंने अंतिम सांस ली। इधर, घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनके निधन पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया लक्ष्मण महतो, पूर्व मुखिया डा शशि भूषण, भाजपा नेता आशीष कुमार उर्फ बोर्डर, सुखदेव राणा, सामाजिक कार्यकर्ता भारत गुप्ता उर्फ मोनू, शिवेंद्र कुमार आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.