पूर्व पंचायत समिति सदस्य का निधन
औरंगाबाद, मई 25 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड के डुमरी पंचायत के महसू निवासी एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य उमेश पासवान का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया है। वे 50 वर्ष के थे। ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पूर्व उनकी तबीयत खराब हुई थी। उपचार के बाद वे झारखंड के गढ़वा से घर लौटे थे, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार के बावजूद रविवार को अचानक उनका निधन हो गया। वे वर्ष 2006 से अप्रैल 2011 तक पंचायत समिति सदस्य रहे थे। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, पूर्व प्रमुख सुदेश्वर कुमार, मुखिया रवींद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष अभिजीत कुमार तथा अधिवक्ता अवधेश किशोर पांडेय ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.