समस्तीपुर, मई 30 -- विभूतिपुर। प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों के प्रभार में रहे तत्कालीन पंचायत सचिव शशि भूषण कर्ण के खिलाफ बीडीओ ने ली गई राशि जमा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस संबंध में बीडीओ सुनील कुमार ने एक पत्र जारी करते हुए पंचायत सचिव शशि भूषण कर्ण पर कुल 16,80,500 रुपये की सरकारी राशि के गबन और वर्तमान पंचायत सचिव को कार्य प्रभार न सौंपने का आरोप लगाया है।

कार्रवाई की चेतावनी साथ ही एक सप्ताह के भीतर राशि अथवा अभिश्रव जमा करने और प्रभार सौंपने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न करने पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की बाध्यता बताई है। पत्र के माध्यम से बताया गया है कि पंचायत सचिव ने प्रखंड नजारत से 16,40,000 रुपये और ग्राम पंचायत आमलपुर कोदरिया की कार्य योजना मद से 40,500 रुपये की अग्रिम राशि ली थी। कुल 16,80,500 र...