वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी। भारतीय जन जागरण समिति के संरक्षक और पूर्व न्यायाधीश दुलारे लाल श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार देर रात निधन हो गया। मूलतः वह धानापुर ब्लॉक (चंदौली) में बभनियांव गांव के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को यहां मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र पल्लव श्रीवास्तव ने दी। समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रो.श्रद्धानंद, डॉ.बेनी माधव, आनंद चौबे, निरंजन श्रीवास्तव, संतोष कुमार प्रीत, कृष्ण कुमार, धीरेंद्र, ब्रजेश, रवींद्र, अरविंद, संजय सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...