फतेहपुर, जनवरी 3 -- खागा, संवाददाता। जनपद के प्रशासनिक जज एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान के पिता, पूर्व न्यायमूर्ति देवेंद्र पाल सिंह चौहान (डी.पी.एस. चौहान) का आकस्मिक निधन होने पर अधिवक्ता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बार संघ ने शुक्रवार को शोक सभा आयोजित कर दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। न्यायमूर्ति देवेंद्र पाल सिंह चौहान के निधन की खबर मिलते ही तहसील स्थित माडल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को संघ के पुस्तकालय भवन में एक शोक सभा का आयोजन कर अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एडवोकेट, मंत्री मलखान सिंह यादव, रामसखा द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह तोमर, अरविंद कुमार पांडे, धर्मेंद्र सिंह, बांकनाथ गोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.