हल्द्वानी, मई 9 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व नौसैनिक कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्थापक अध्यक्ष वेटरन आनंद सिंह ठठोला की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत में कोषाध्यक्ष वेटरन दीपचंद जोशी ने संस्था का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। बैठक का मुख्य आकर्षण वेटरन आनंद सिंह ठठोला की ओर से रचित सामाजिक सरोकारों पर आधारित पुस्तक का विमोचन रहा। इस दौरान संस्था के सुव्यवस्थित संचालन के लिए नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि आगामी 13 जून द्वितीय शनिवार को जगदंबा नगर स्थित पूर्व सैनिक लीग कार्यालय के सभागार में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- बैठक में आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया इसी दिन संस्था के पंजीकरण के नवीनीकरण की प्रक्रिया भी पूरी की जाएग...