पूर्व नेवी अफसर की हत्या या हादसे में उलझी पुलिस
लखनऊ, अगस्त 8 -- सीतापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में कार के अंदर जले मिले मर्चेंट नेवी के पूर्व अफसर अलमाश हक की मौत का मामला अब हत्या की आशंका में बदल गया है। अलमाश के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की हत्या के बाद शव और कार को जलाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना सरैया बाजार के पास शुक्रवार देर रात की है। राहगीरों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार से धुआं और आग की लपटें उठते देखीं। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई तो कार के अंदर एक शव जला हुआ मिला। शिनाख्त मर्चेंट नेवी के पूर्व अफसर अलमाश हक के रूप में हुई। शनिवार को अलमाश के पिता बीकेटी थाने पहुंचे और तहरीर दी। उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की। तहरीर में कहा गया कि अलमाश की कार में आग लगी नहीं थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.