गिरडीह, मार्च 23 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना परिसर में रविवार को थाना प्रभारी सोनु कुमार साहू के नेतृत्व में विभिन्न अखाड़ा कमेटी के सदस्यों की बैठक की गई। जिसमें रामनवमी के अवसर पर निर्धारित रूट पर महावीरी झंडा का भ्रमण एवं अखाड़ा जुलूस आयोजित करने का निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी सोनु कुमार साहू ने उपस्थित अखाड़ा कमेटी के सदस्यों से शुक्रवार (27 मार्च) को दो बजे दिन में अखाड़ा जुलूस निकालकर पूर्व निर्धारित रुट चार्ट के अनुसार महावीरी झंडा के साथ अखाड़ा लगाने, सभी अखाड़ा कार्यक्रम का वीडियोग्राफी करवाने का निर्देश दिया। अखाड़े के दौरान डीजे साउंड बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रखने तथा कमेटी के सदस्यों को कार्यक्रम शुरू होने से संपन्न होने तक हुड़दंगियों पर नजर रखने एवं शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी व अखाड़ा संपन्न करवाने में सहयोग करने की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.