पूर्व निदेशक समेत सेवानिवृत्त सूचना अधिकारी सम्मानित
लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता रिटायर इंफार्मेशन जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रिजवा) के तत्वाधान में सोमवार को पूर्व सूचना निदेशक रोहित नंदन, डॉ. अनूप चंद्र पाण्डेय समेत 11 सूचना अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति राघवेन्द्र कुमार ने सूचना विभाग के अधिकारियों को मौजूदा समय की एआई की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की सलाह दी। साथ ही सुझाव दिया कि संगठन में मौजूदा समय में कार्यरत सूचना अधिकारियों को भी शामिल किया जाए, जिससे उनको पूर्व के अधिकारियों के अनुभवों का लाभ मिल सके।पूर्व सूचना निदेशक रोहित नंदन को रिजवा अशोक प्रियदर्शी स्मृति सूचना सम्मान व डॉ. अनूप चंद्र पाण्डेय को रिजवा उमेश कुमार सिंह चौहान स्मृति सूचना सम्मान से नवाजा गया। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता मंच ने बीके राय के कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.