रांची, अगस्त 10 -- रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के बोर्ड रूम में सोमवार को पूर्व निदेशक प्रशासन एजाज अनवर के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कुलपति डॉ. एससी दुबे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उनके प्रशासनिक योगदान की सराहना की गई। जनवरी 2024 से जून 2026 तक दायित्व संभालने के बाद एजाज अनवर का स्थानांतरण आदित्यपुर नगर निगम में नगर आयुक्त के रूप में हुआ है। कुलपति डॉ एससी दुबे एवं वर्तमान निदेशक प्रशासन फणींद्र नाथ त्रिपाठी ने उन्हें अंगवस्त्र, मानपत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...