सहारनपुर, मार्च 2 -- तीतरों। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शिमला देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। शिमला देवी कैंसर से पीड़ित थी। काफी समय से उनका इलाज हायर सेंटर में चल रहा था। उनके निधन की खबर सुनकर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। अस्सी वर्षीय शिमला देवी की पहचान एक सामाजिक तथा मिलनसार महिला के रूप में थी। राजनीति का अनुभव उन्हें बहुत कम था लेकिन इसके बावजूद भी वह नगर पंचायत राजनीतिक अनुभव प्राप्त प्रत्याशी को हराकर अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने में कामयाब रही थी। उनके निधन की खबर सुनकर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के अनेकों लोग उनके आवास पर पहुंचे तथा संवेदना व्यक्त की। लगभग दो माह पूर्व उनके बेटे अरविंद वर्मा का भी बीमारी से निधन हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.