साहिबगंज, मार्च 28 -- बरहरवा, प्रतिनिधि। बरहरवा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को बरहरवा नगर पंचायत के पूर्व नगर उपाध्यक्ष लोकेश कुशवाहा का मोबाइल चोरी हो गई। इस संबंध में उन्होंने बरहरवा सरकारी रेल थाना में शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे वे रामपुरहाट-साहिबगंज एमईएमयू ट्रेन पकड़ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 स्थित यात्री शेड में बैठे थे। इसी दौरान किसी जरूरी कार्य के लिए उन्होंने अपना मोबाइल बगल में रखा, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर मोबाइल चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि वे राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं । उनके मोबाइल में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने रेल थाना प्रभारी से स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य तकनीकी माध्यमों से जल्द मोबाइल बरामद करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.