नई दिल्ली, जून 20 -- हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद मामले में धामी सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी की सेवा से बर्खास्तगी और तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति की है। राज्य सरकार ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई सख्त कार्रवाई बताया है। सरकार के अनुसार, तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को अपने पदीय दायित्वों और कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी पाया गया है। वहीं तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी के खिलाफ सेवा से तत्काल प्रभाव से बर्खास्तगी की संस्तुति की गई है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को संस्तुति भेजी जा रही है। इसके अलावा तत्कालीन एसडीएम अजयवीर सिंह के खिलाफ परनिंदा प्रविष्...