मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पूर्व नक्सली कमांडर शिवहर जिला के रामप्रवेश बैठा व पूर्वी चंपारण जिला के पगला सुरेश को मीनापुर थाना की पुलिस ने बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष कोर्ट में पेश किया। विशेष कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इन दोनों को मंगलवार को बिहार एसटीएफ ने मीनापुर थाना की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया था। दोनों के विरुद्ध 13 वर्ष पहले लेवी के लिए निर्माण कंपनी पर हमला करने व ट्रक को जलाने को लेकर मीनापुर व सिवाईपट्टी थाना में मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.