नैनीताल, मार्च 26 -- भीमताल, संवाददाता। पूर्व दर्जाधारी हरीश पनेरू ने लंबे समय से बदहाल पदमपुरी-खुटानी सड़क पर बने गड्ढों में गुरुवार को मिट्टी डालकर प्रदर्शन किया। कहा कि खुटानी, पदमपुरी, धारी मोटर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पनेरू ने कहा कि सड़क को ठीक करने की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं, पर विभाग और जनप्रतिनिधियों कोई सुध नहीं ले रहे। जिसके चलते गुरुवार को खुद लोगों के साथ गड्ढों में मिट्टी डालकर सड़क सही की। चेताया कि यदि जल्द सड़क पर डामरीकरण नहीं किया तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन को बाध्य होंगे। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया मार्ग पर डामरीकरण के लिए 9 करोड़ 37 लाख की स्वीकृति मिली है। टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। अप्रैल से कार्य शुरू किया जाएगा। बताया कि पूर...