प्रयागराज, फरवरी 10 -- एक सेवानिवृत्त दरोगा की बेटी से दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार अज्ञात युवकों ने दो लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर जमीन भूलने और जान गंवाने की धमकी दी। आरोपियों ने पर्स में रखे पांच हजार रुपये छीन लिए। करेली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। नैनी के कभहाटी निवासी दरख्शा परवीन की तहरीर के मुताबिक, 20 नवंबर 2025 को एनुद्दीनपुर में सना अमरीन से प्लॉट खरीदकर रजिस्ट्री करवाई थी। आरोप है कि आठ फरवरी को वह प्लॉट की साफ-सफाई करवाने गई थी। इसी दौरान दो बाइक पर चार अज्ञात युवक आए और धमकाने लगे। आरोपियों ने हुजैफा भाई को दो लाख रुपये रंगदारी देने की धमकी दी। चेताया कि यदि रुपये नहीं दी तो प्लॉट भूल जाओ अन्यथा जान से मार देंगे। आरोप है कि युवक धमकी देते हुए दरख्शा परवीन के पर्स से पांच हजार रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.