मधुबनी, मई 24 -- झंझारपुर । अररिया संग्राम थाना के पूर्व थानाध्यक्ष आयुष कुमार झा पर पिस्तौल दिखाकर अवैध वसूली का आरोप लगाने वाला पशु व्यापारी खुद पशु तस्करी के मामले में फंस गया है। पुलिस ने बिना वैध कागजात मवेशी ले जाने और पशुओं के साथ क्रूरता करने के आरोप में ट्रक चालक देवनंदन कामत को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मामला नोटिसेबल एक्ट से जुड़ा होने के कारण उसे बाद में जमानत मिल गई। जानकारी के अनुसार सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र निवासी देवनंदन कामत ने 21 मई को अररिया संग्राम थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पूर्व थानाध्यक्ष एवं पुलिस चालक तपेश्वर कुमार ने उससे पिस्तौल दिखाकर वसूली की कोशिश की। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई。 यह भी पढ़ें- रंगदारी मामले में पूर्व थानाध्यक्ष समेत दो निलंबित, तीसरे की तलाश तेजजांच की प्रक्...