अमरोहा, मार्च 8 -- पूर्व तहसील दिवसों की शिकायतों का कई विभागों द्वारा गुणवत्तापरक निस्तारण न होने पर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने शनिवार को गहरी नाराजगी जताई। कड़ी हिदायत दी कि जिस स्तर पर शिकायत प्राप्त हो, उसी स्तर पर उसका शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए। निस्तारण के साथ लाभार्थी को संतुष्टि भी मिलनी चाहिए। स्थानीय तहसील सभागार में शिकायत सुनते हुए डीएम ने साफ कहा कि जो भी अधिकारी तहसील दिवस को गंभीरता से नहीं ले रहे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर राजस्व विभाग की 9, पुलिस की 5, विकास विभाग की 4, चकबंदी की 3, विद्युत विभाग की 4 समेत कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। भूमि संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.