महाराजगंज, मार्च 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विकास भवन स्थित कार्यालय में डीसी मनरेगा पर हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपित पूर्व तकनीकी सहायक को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय चालान कर दिया। कार्यालय में रिवॉल्वर लेकर घुसने, मारपीट करने और फाइल फाड़ने के आरोप में कोतवाली पुलिस बुधवार की देर रात डीसी मनरेगा गौरवेन्द्र सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। डीसी मनरेगा गौरवेन्द्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार शाम अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान घुघली क्षेत्र के पूर्व तकनीकी सहायक अरविन्द कुमार श्रीवास्तव निवासी बांसपार कोठी थाना श्यामदेउरवा वहां पहुंचा। दो वर्ष का वेतन मांगने लगा। डीसी मनरेगा के मुताबिक उन्होंने आरोपी को बताया कि तथ्यों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.