पूर्व डीन के रिश्वत मांगने की कुलपति से शिकायत
वाराणसी, अगस्त 6 -- वाराणसी। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में भ्रष्टाचार और पक्षपात के गंभीर आरोप सामने आए हैं। आयुर्वेद संकाय के क्रिया शरीर विभाग के सहायक आचार्य वैद्य सुशील कुमार दुबे ने 18 जुलाई को कुलपति को ईमेल भेजकर आयुर्वेद संकाय के पूर्व डीन पर सीएएस प्रमोशन के एरियर का 10 प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत में मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा ऑडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अखबार 'हिन्दुस्तान' इसकी पुष्टि नहीं करता है। वहीं पूर्व डीन का कहना है कि मेरे ऊपर प्रमोशन का दबाव बनाया गया था। मैंने यूजीसी के नियमों के तहत कार्य किया। पैसे मांगने का आरोप गलत और बेबुनियाद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.