पटना, दिसम्बर 23 -- विधानसभा चुनाव में मिली शर्मनाक हार के बाद राजद छोड़ने वालों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पूर्व डीजी अशोक कुमार गुप्ता ने प्रदेश राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को भेजा है। अशोक गुप्ता ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का कोई मान-सम्मान नहीं है। छोटे कार्यकर्ताओं की कौन कहे, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी कार्यकर्ताओं की परवाह नहीं है। दूसरे दलों में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है लेकिन राजद में यह संस्कृति नहीं है। कहने को ए टू जेड और बाप का नारा दिया गया, लेकिन टिकट वितरण में इसकी अनदेखी की गई। अशोक गुप्ता ने कहा कि नई राजनीतिक पारी किस दल से शुरू करें, यह खरमास बाद तय करेंगे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.