सीतामढ़ी, अगस्त 26 -- पूर्व डीजीपी आलोक राज ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र सीतामढ़ी। श्री राधाकृष्ण गोयनका महाविद्यालय में मंगलवार को प्राचार्य ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में दिनकर सभागार में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की शिकायत, सुझाव और मांगों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना रहा। इसके लिए बिहार सरकार ने टोल फ्री नंबर 1100 भी जारी किया है।कार्यक्रम में बिहार के पूर्व डीजीपी एवं आईपीएस आलोक राज ने प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने शिक्षा और ज्ञान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि चरित्र और नैतिक मूल्य ही व्यक्तित्व के आधार स्तंभ हैं। यह भी पढ़ें- पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छा इंसान...