धनबाद, मार्च 22 -- धनबाद के पूर्व उप महापौर व कांग्रेसी नेता नीरज सिंह की 9वीं पुण्यतिथि शनिवार को झरिया के कतरास मोड़ स्थित पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के कार्यालय के समीप मनाई गई। झरिया के कांग्रेसियों ने कैंडल जला कर व एक मिनट मौन रखकर नीरज सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रीतम रवानी, मुख़्तार खान, रवीन्द्र वर्मा, रामजी सिंह, रत्नेश यादव, मुकेश राणा, भगवान दास, राजीव पांडेय, अमरनाथ प्रसाद, गणेश रजक, कृष्णा पटेल, भोला सिंह, राकेश पासवान, रविंद्र राय, विजय निषाद, पवन पांडेय, दीपक यादव, कृष्णा राजवार, राहुल साव, शशि सिंह, दिवाकर सिंह, पंकज तिवारी, करूं पांडेय, वीडी सिंह, कुश सिंह, राजू महतो, भास्कर कुमार, राहुल साहू ,आदि थे। सिंदरी: जनता मजदूर संघ सिंदरी कार्यालय में शनिवार को आयोजित ...