कटिहार, मार्च 18 -- कटिहार। विधि संवाददाता जिला अदालत के वरिष्ठ अधिवक्ता सह पूर्व जिला लोक अभियोजक विन्देश्वरी प्रसाद सिंह का मंगलवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मृदु स्वभाव के श्री सिंह के निधन की सूचना के साथ ही शोकाकुल अधिवक्ताओं ने संघ के अध्यक्ष महानंद यादव एवं सचिव विजय कुमार झा की अध्यक्षता में संघ भवन में कलमबंद शोक सभा का आयोजन कर उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दिया। उधर जिला जज रणवीर सिंह ने भी फूल बेंच शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। संघ के सचिव विजय कुमार झा ने कहा कि स्व विन्देश्वरी प्रसाद सिंह भारतीय सेना के अधिकारी के बाद वर्ष 1979 में बतौर अधिवक्ता अपना योगदान दिया जिस क्रम में जिला लोक अभियोजक के पद पर भी उनकी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि शोक-संतप्त परिवार के प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.