बरेली, जून 24 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। सबसे पहले जिला कार्यकारिणी द्वारा विभागीय टीईटी कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी व प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह को धन्यवाद प्रेषित किया। इसके बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली के पूर्व जिला मंत्री कौशल गंगवार को सर्वसमत्ति से जिला संरक्षक पद का दायित्व दिया गया। तेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार द्वारा ब्लॉक में गठन की कार्रवाई शुरू की गई। इसमें प्रवेश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, आलोक कुमार को ब्लॉक मंत्री, जय सिंह गंगवार को कोषाध्यक्ष, अंकित गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अतीक अहमद को ब्लॉक उपाध्यक्ष पद की जिम्...