पूर्णिया, दिसम्बर 2 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता।कसबा प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र की पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमशिला देवी के आकस्मिक निधन की खबर से शोक की लहर फैल गई है। गढ़बनैली निवासी प्रेमशिला देवी सामाजिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने के लिए जानी जाती थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। शोक प्रकट करने वालों में शिवनाथ साह, मो. नकीम भारती, जुबेर आलम, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, सोहनलाल ठाकुर, निर्मल गुप्ता, नवल राय, किशोर कुमार, नवीन राय, नीरज ठाकुर, मिहिर सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार उर्फ बमबम, अनिल कुमार चौरसिया, प्रदीप कुमार साह, विजय अग्रवाल, कैलाश चंद्र साह, राजू प्रसाद साह और मथुरानंद मंडल सहित कई लोग शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.